IQNA

ज़मज़म पानी, मस्जिद अल-हराम, रोबोट, स्मार्ट, मस्जिद अल-नबी, उमरह तीर्थयात्री

16:33 - June 18, 2021
समाचार आईडी: 3476050
तेहरान(IQNA)मस्जिद अल-हराम और मस्जिद अल-नबी के सामान्य निदेशालय के ट्विटर अकाउंट ने मस्जिद अल-हराम में तीर्थयात्रियों के बीच ज़मज़म के पानी को वितरित करने के लिए समर्पित एक बुद्धिमान रोबोट की तस्वीरें पोस्ट कीं।

अल-यवम अल-साबेअ के अनुसार; पवित्र मस्जिद के निदेशक अब्दुल रहमान अल-सदीस ने इस बुद्धिमान रोबोट के बारे में बताया: ज़मज़म रोबोट मानव हस्तक्षेप के बिना लगातार 8 घंटे तक हज और उमरह तीर्थयात्रियों के बीच ज़मज़म पानी की बोतलें वितरित करता है।
 
उन्होंने आगे कहा: इस रोबोट की विशेषता यह है कि ज़मज़म के पानी के वितरण के दौरान, यह 20 सेकंड के लिए रुक जाता है ताकि हर तीर्थयात्री आसानी से इससे पानी की एक बोतल प्राप्त कर सके।
 
अल-सदीस ने इस बयान के साथ कि रोबोट कृत्रिम बुद्धि के साथ काम करता है कहाः ज़मज़म रोबोट ने अपने रास्ते में किसी से नहीं टराया या तीर्थयात्रियों और उमरह तीर्थयात्रियों की आवाजाही को नहीं रोका।
 
उन्होंने कहा: पवित्र मस्जिद के तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए, विशेष रूप से कोरोना रोग के प्रकोप के दौरान मानवता की सेवा में इस नई तकनीक का उपयोग किया गया है।
3978268
توزیع آب زمزم میان زائران مسجد الحرام به وسیله ربات هوشمند + عکس و فیلم
 
توزیع آب زمزم میان زائران مسجد الحرام به وسیله ربات هوشمند + عکس و فیلم
 
توزیع آب زمزم میان زائران مسجد الحرام به وسیله ربات هوشمند + عکس و فیلم
 
توزیع آب زمزم میان زائران مسجد الحرام به وسیله ربات هوشمند + عکس و فیلم
captcha